क्यों प्रसिद्ध है सहारनपुर का शाकुम्‍भरी देवी मंदिर -

शाकुम्‍भरी देवी मंदिर,सहारनपुर का सबसे प्रसिद्ध स्थल जहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु माता शाकुम्‍भरी के दर्शन करने आते हैं यह सहारनपुर से 40 किमी. की दूरी पर स्थित है जो शहर के शाकुम्‍भरी क्षेत्र में आता है। हालांकि, इस मंदिर का कोई ऐतिहासिक और पुरातात्विक उल्‍लेख नहीं है लेकिन सामान्‍य रूप से माना जाता है कि यह मंदिर काफी प्राचीन है।
और यह सहारनपुर का सबसे प्रसिद्ध स्थल है।

 इस मंदिर की मूर्तियां काफी प्राचीन नहीं दिखती हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों का मानना है कि इन्‍हे मराठा काल के दौरान स्‍थापित किया गया था जबकि अन्‍य लोगों का मानना है कि आदि शंकराचार्य ने अपनी तपस्‍या को यहीं किया था। इन सभी मतों के अलावा, इस मंदिर में साल भर में लाखों श्रद्धालु आते हैं और दर्शन करते हैं। इस मंदिर में माता की पूजा की जाती है और माना जाता है कि मां शामुम्‍भरी देवी ने महिषासुर महा दैत्‍य को मारा था और लगभग 100 साल तक तपस्‍या की थी जबकि वह महीने में केवल एक बार अंत में शाकाहारी भोजन ग्रहण किया करती थी। नवरात्रों के समय यहाँ पर काफी भीड़ देखने को मिलती है। 
कुछ लोगों का यह कहना भी है ये मंदिर शक्तिपीठ है और यहां सती का शीश यानी सिर गिरा था ।
शाकुम्‍भरी देवी मंदिर को लेकर यहां और भी अनेकों प्रकार की कहानियां प्रचलित है। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सहारनपुर में मौजूद है शाहजहां के द्वारा बनवाया गया शिकारगाह -

उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर सहारनपुर :-